बिशन सिंह बेदी ने धोनी को बताया टीम इंडिया का 'हाफ कैप्टन' कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का 'हाफ कैप्टन' बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे। बता दें कि, धोनी को अंतिम 2 वनडे के लिए आराम दिया गया है। सीरीज अब 2-2 से बराबरी पर है। बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में निर्णायक मैच खेला जाएगा।
धोनी को आखिरी के दो मैचों में आराम दिए जाने पर बोलते हुए बिशन सिंह बेदी ने कहा कि, मैं टिप्पणी करने वाला कौन होता हूं लेकिन हम सभी हैरान थे कि धोनी को आराम क्यों दिया गया और कल विकेट के पीछे, बल्लेबाजी और फील्डिंग में उनकी कमी खली। वह एक तरह से टीम इंडिया के 'हाफ कैप्टन' हैं। उन्होंने कहा, धोनी अब युवा नहीं होने जा रहा हैं और वह पहले जैसा फुर्तीला भी नहीं है लेकिन टीम को उनकी जरूरत है।
यहीं बेदी ने आगे कहा कि, उनकी उपस्थिति से टीम शांतभाव से खेलती है। कप्तान को भी उनकी जरूरत महसूस होती है और उनके बिना वह असहज नजर आते हैं। यह अच्छा संकेत नहीं है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले वनडे टीम में प्रयोग नहीं करने चाहिए थे। मैं निजी तौर पर चाहता हूं कि वे वर्तमान में जियें। वर्ल्ड कप में अब भी ढाई महीने का समय है। केवल अपना खेल खेलो। वर्ल्ड कप के लिए हम पिछले डेढ़ साल से प्रयोग कर रहे हैं और मैं इससे कतई खुश नहीं हूं।
पूर्व कप्तान बेदी ने आईपीएल औऱ वर्ल्ड कप के कार्यक्रम नजदीक होने पर कहा कि, 23 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल विश्व कप से पहले टीम के लिये गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा, इनमें से कोई भी आईपीएल के दौरान चोटिल हो सकता है। आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वे संबंधित फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए अपना शत प्रतिशत ना दें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
