For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेदी ने जमकर साधा विराट कोहली पर निशाना, साथ ही आईपीएल पर की चौंका देने वाली बात

बिशन सिंह बेदी खेल से जुडे़ उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जो अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। बेदी ने विराट कोहली के लिए भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात की है।

नई दिल्ली। बिशन सिंह बेदी खेल से जुडे़ उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जो अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। बेदी ने विराट कोहली के लिए भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात की है। बेदी ने साफ कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के फैसलों में केवल विराट कोहली की चलती है।

उनके अनुसार कोहली का फैसले लेने में एकछत्र राज है और कुंबले के साथ कोहली के मामले में भी यही हुआ था। उल्लेखनीय है कि 2017 चैंपियन ट्ऱॉफी के बाद कोहली और कुंबले के बीच ज्यादा बातचीत ना होने जैसी काफी बातें निकलकर सामने आई थी। हालांकि, खुले तौर पर किसी ने कुछ नहीं कहा था लेकिन पता चला था कि तब कुंबले की कोचिंग के सख्त तौर तरीको से टीम के खिलाड़ी खुश नहीं थे।

मामला बीसीसीआई मे पहुंचने के बाद कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा देने में ही अपनी भलाई समझी थी। बीसीसीआई को लिखे अपने इस्तीफे में कुंबले ने साफ कहा था कि जिस तरह की कोंचिग व देते हैं, उससे भारतीय कप्तान को दिक्कत थी। इससे ये साफ संकेत गया था कि कुंबले के इस्तीफे के पीछे कोहली एंड कंपनी का ही हाथ था। उसके बाद कोहली के पसंदीदा रवि शास्त्री को कोच बनाया गया था। इस पर बेदी ने कहा, "विराट जो चाहते है वो कर रहे हैं और हम उनको वो सब करने दे रहे हैं।"

आईपीएल भारत का सबसे बड़ा घोटाला

कोहली के अलावा बेदी ने एक बार फिर से आईपीएल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने इस टी20 लीग को भारत का सबसे बड़ा 'स्कैम' बताया है। कोई नहीं जानता कि आईपीएल का पैसा कहां से आता-जाता है। आईपीएल का दूसरा संस्करण दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और बिना वित्त मंत्रालय की इजाजक के देश का पैसा बाहर पहुंचा दिया गया।

इसका अलावा उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आईपीएल के प्रदर्शन को टीम सेलेक्शन का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

Story first published: Monday, November 19, 2018, 16:16 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+