क्रिकेट के इतिहास में अजीबो-गरीब घटना, टार्गेट मिले बिना ही बल्लेबाजी करती रही बांग्लादेश की टीम
नई दिल्ली। क्या कभी आपने यह सोचा है कि टी-20 मुकाबले में कोई टीम किसी लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए और उसे 13वें ओवर तक यही ना पता हो कि उसे जीत के लिए किस लक्ष्य का पीछा करना है। जी हां, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मुकाबले में ऐसा ही हुआ है। दरअसल मैच के दौरान बारिश होने की वजह से मैच को 16 ओवर तक सीमित कर दिया गया था और स्कोर को भी डकवर्थ लुईस नियम के तहत बदल दिया गया था। लेकिन बांग्लादेश की टीम को 1.3 वें ओवर तक यही नहीं पता था कि उसे किस लक्ष्य का पीछा करना है। क्रिकेट के इतिहास में शायद यह पहली बार है कि जब किसी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को लक्ष्य का पता नहीं था।

बिना लक्ष्य मिले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम को यह तक नहीं पता था कि जीत के लिए उसे कितने रन बनाने हैं। दरअसल टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने 17.5 ओवर में 173/5 का लक्ष्य खड़ा कर दिया था और टीम 200 के स्कोर तक पहुंचने वाली थी। लेकिन इस बीच बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया। जिसके बाद 20 ओवर पूरा कराए बगैर बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लेकिन बांग्लादेश की टीम को लक्ष्य नहीं बताया गया।

दो बार बदला लक्ष्य
शुरुआत के 1.3 ओवर तक जब बांग्लादेश की पारी हो गई तो बांग्लादेश की टीम को यह नहीं पता था कि उन्हें किस लक्ष्य का पीछा करना है। तभी अंपायर्स ने मैच को बीच में रोका और फिर लक्ष्य को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद फैसला लिया गया कि बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 16 ओवर में 170 रन बनाने हैं। लेकिन 14.1 ओवर के बाद मैच के अधिकारियों ने तय किया कि स्कोर को फिर से बदलने की जरूरतर है। जिसके बाद तय हुआ कि बांग्लादेश को जीत के लिए 171 रन बनाने हैं ना कि 170 रन।

न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज
लगातार लक्ष्य के बदलने से मैच में कई बार व्यवधान पड़ा। लेकिन अंत में बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में 142/7 का स्कोर ही खड़ा कर सकी और न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में जीत दर्ज करके टी-20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप ने 31 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली और एक विकेट भी हासिल किया। जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। बता दें को दोनों टीमें तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला ऑकलैंड में 1 अप्रैल को खेलेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
