पहला दिन वीरू और गौती के नाम
भारत ने वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर के बेहतरीन शतकों की मदद से कानपुर टेस्ट में रिकॉर्ड स्कोर खड़ा कर लिया है.
पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुक़सान पर 417 रन बनाए हैं जो कि एक दिन में भारत का सर्वोच्च स्कोर है.
सहवाग ने वनडे स्टाइल में बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाज़ों को काफ़ी परेशान किया और वह 131 रन बनाकर मुरलीधरन की गेंद पर दिलशान के हाथों कैच आउट हुए. उस समय टीम का स्कोर 233 रन था.
इस पारी में सहवाग ने 18 चौके और दो छक्के जड़े.
इसके बाद गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ ने पारी की कमान सँभाली और स्कोर 370 रनों तक ले गए.
उस समय गंभीर 167 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी मुरलीधरन ने ही आउट किया.
इसके बाद राहुल द्रविड़ टिके रहे और उनका साथ देने आए सचिन तेंदुलकर. ये दोनों ही खिलाड़ी पहले दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज़ पर हैं.
द्रविड़ ने 85 रन बना लिए हैं जबकि तेंदुलकर 20 रन बना चुके हैं.
भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट की टीम में दो बदलाव किए हैं. तेज़ गेंदबाज़ इशान्त शर्मा की जगह एस श्रीसंत को जगह दी गई है जबकि अमित मिश्रा की जगह प्रज्ञान ओझा आए हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications