भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट : पहले दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 291/9
कानपुर। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम अपना ऐतिहासिक 500वां टेस्ट खेल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के इस पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 291 रन बना लिए। न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनर मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट 3-3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के इस पहले मैच में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक के बाद एक के बाद एक दो झटके लगे।
पहले सांतनेर की गेंद पर पुजारा 62 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली सस्ते मेंं चलते बने। उन्होंंने मात्र 9 रनों का योगदान दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। रोहित शर्मा ने शानदार 67 रन बनाए।
मुरली विजय का 13वां और पुजारा का यह 8वां अर्धशतक था। 65 आेवरोंं की समाप्ति पर भारत का स्कोर 210 रन 5 विकेट केे नुकसान पर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। (
भारत को 11वेंं ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें एमजे सांतनेर ने आउट किया।
भारत के लिए ऐतिहासिक मुकाबला
यह मैच ऐतिहासिक है क्योंकि यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट का 500वां टेस्ट मैच है। भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि इसे जीतकर वह टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान को हटाकर टॉप रैंकिंग पर पहुंच सकता है।
बारिश डाल सकती है खलल
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहे इस मैच में भारत को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है। भारतीय खिलाड़ी पिच से बखूबी परिचित होंगे। हालांकि, इस मैच में बारिश भी व्यवधान डाल सकती है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट दी है कि कानपुर में अगले छह दिनों तक बारिश होने की आशंका है।
इस टेस्ट मैच से पहले ईशांत शर्मा चिकनगुनिया की वजह से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।
#TeamIndia win the toss and elect to bat first in #500thTest @Paytm Test Cricket #INDvNZ pic.twitter.com/OQxE0Z63wn
— BCCI (@BCCI) September 22, 2016
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैग्नर, बी.जे. वाटलिंग.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
