Video: जब खलील अहमद ने गलती से रोहित शर्मा को जड़ दिया थप्पड़
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रन को से हरा दिया। लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले भारतीय टीम ने कोलकाता में खेले गए पहले टी-20 मैच को भी 5 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में खलील अहमद ने भारत को शुरुआती ओवर में दो विकेट देकर मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई।
|
खलील के हाथों रोहित को थप्पड़:
इस दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया जब युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद के हाथ से कप्तान रोहित शर्मा को थप्पड़ लग गया। रोहित को यह थप्पड़ दरअसल गलती से लगा था। भारत को कैरेबियाई खिलाड़ी का विकेट मिला था जिसका जश्न भारतीय टीम मना रही थी। इस दौरान हालांकि, खलील ने यह जान बूझ कर नहीं किया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को आउट करने के बाद खलील काफी खुश थे।

रोहित से मांगी माफी:
इसी दौरान खलील ने अपना हाथ तेजी से चलाया जो कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर जाकर लगी। हाथ तेज लगने की वजह से रोहित पीछे हट गए। खलील को तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कप्तान से माफी मांगी। भुवनेश्वर कुमार, विकेटकीपर ऋषभ पंत और बड़ौदा के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी इस घटना के दौरान मौजूद थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड:
बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम 196 रनों का पीछा कर रही थी। खलील अहमद ने शाई होप को आउट किया। पारी के छठे ओवर में खलील ने शिमरोन हेटमायर को आउट करके मैच का रुख पलट दिया। इस मैच में शतक लगाकर रोहित शर्मा टी-20 में चौथा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
