Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुलदीप यादव: इस चाइनामैन बॉलर के सचिन और अकरम भी हैं दीवानें

धर्मशाला। धर्मशाला मे पहले टेस्ट के पहले दिन शनिवार को भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने 68 रन खर्च करते हुए चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को झकझोर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा है, तो पूर्व क्रिकेटर भी उनकी तारीफें कर रहे हैं।

'चाइनामैन बॉलर' कहे जाने वाले 22 साल के कुलदीप ने पहले ही टेस्ट में डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब , ग्लेन मैक्सवेल और पेट कमिंस जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आने वाले कुलदीप की बॉलिंग की सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ की है।

2014 में वसीम अकरम ने की थी तारीफ
कुलदीप ने साल 2014 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक ली थी। उन्होंने इस मैच में चार विकेट झटके थे। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का गौरव भी हासिल किया था। वसीम अकरम ने उनकी बॉलिंग की काफी तारीफ की थी। अकरम के कहने पर ही उनको आपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने जोड़ा गया था।

बांए हाथ के स्मिनर कुलदीप ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गई त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस दौरे में के चार मैचों में 6.44 की औसत से 9 विकेट लिए। भारत-ए के लिए खेलते हुए भी कुलदीप यादव ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था। कोहली के चोटिल होने के बाद धर्मशाला टेस्ट में मौका मिला तो यहां भी कुलदीप ने अपनी उपयोगिता दिखाई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+