Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुझे बलि का बकरा बनाया गया : सैमुएल्स

सैमुएल्स ने समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "मुझ पर लगे एक वर्ष के प्रतिबंध की मियाद तीन दिन बाद खत्म हो रही है। मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं। मैं गलत होता तो क्रिकेट में दोबारा वापसी के बारे में नहीं सोचता। मैं जानता हूं कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। इस मामले में आईसीसी ने मुझे बलि का बकरा बनाया है।"

सैमुएल्स ने कहा कि सट्टेबाजी का मुद्दा संवेदनशील है और ऐसे मामलों को लेकर आईसीसी को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनके मुताबिक आईसीसी को समय लेकर अपना फैसला सुनाना चाहिए। सैमुएल्स ने कहा, "किसी संवेदनशील मुद्दे से जुड़ा आईसीसी का फैसला किसी खिलाड़ी का करियर बर्बाद कर सकता है। मेरी आईसीसी से गुजारिश है कि वह आने वाले दिनों में ऐसे किसी मामले पर सोच-विचार कर ही कोई फैसला ले।"

उल्लेखनीय है कि सैमुएल्स पर जनवरी 2008 में भारत में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला से पहले दुबई स्थित भारतीय सट्टेबाज मुकेश कोचर के साथ बातचीत करने और मैच के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया कराने का आरोप है। आईसीसी का दावा है कि उसके पास सैमुएल्स और कोचर के बीच हुई बातचीत का टेप मौजूद है लेकिन सैमुएल्स इससे लगातार इंकार करते रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+