Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस शर्त के साथ पहली बार PSL में खेलते नजर आएंगे स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ के मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ क्रिकेट से करीबी बनाने में कई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह हैं कि वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे सीजन में खेलने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट में अपनी उपलब्धता को लेकर उन्होंने एक शर्त रखी है। शर्त यह है कि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के लिए वह पाकिस्तान नहीं जाएंगे और केवल यूएई के मुकाबलों में ही वह हिस्सा लेंगे।

पहली बार खेलेंगे पीएसएल:

बता दें कि इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान बॉल टैंपरिंंग करते हुए पकड़े गए थे जिसके बाद उन्हें 12 महीने के बैन का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ को दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने की परमिशन दे दी है।इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले उनका प्रतिबंध खत्म होगा। ऐसा पहली बार होगा जब वह पीएसएल में खेलते नजर आएंगे।

अन्य खिलाड़ियों ने भी रखी यही शर्त:

खबरों के मुताबकि स्मिथ के अलावा कई अन्य स्टार विदेशी खिलाड़ियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह कराची में होने वाले फाइनल सहित आठ मैचों में पीएसएल के अंतिम चरण के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। स्मिथ के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी पीएसएल में पहली बार हिस्सा लेंगे लेकिन सिर्फ दो हफ्ते के लिए और वह भी सिर्फ यूएई चरण में।बता दें कि इस्लामाबाद में 20 नवंबर को होने वाले पीएसएल के ड्राफ्ट में 371 विदेशी और 311 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह मिली है।

Story first published: Sunday, November 11, 2018, 16:31 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+