IPL 2019 : स्टीव स्मिथ ने इस बल्लेबाज को बताया दुनिया में सबसे विस्फोटक, देखें VIDEO
नई दिल्ली। समय के साथ अगर क्रिकेट में सबसे ज्यादा कोई चीज जुड़ी है तो वह है बल्लेबाजों की विध्वंसकता। यानी की गेंद को बुरी तरह से कूटने वाले बल्लेबाजों का दौर। इसके पीछे टी-20 क्रिकेट का उभार बड़ा कारण है इसमें कोई शक नहीं लेकिन साथ ही यह भी सच है कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी होती है।
ये बात पिछले कुछ दिनों में आधुनिक क्रिकेट में सही बैठी है। टी-20 खेल लोकप्रिय हुआ तो कई लीगों का जन्म हुआ और परंपरागत क्रिकेटिया किताब से निकलने वाले शॉट्स की जगह पर बल्लेबाजों के खुद के शॉट भी इजाद होते गए। इसलिए आज क्रिकेट में जब बल्लेबाज ऐसे हैरतअंगेज करने वाले शॉट्स लगाते हैं तो ताज्जुब नहीं होता।
लेकिन अब सवाल दूसरा है और वह यह कि मौजूदा समय के विध्वंसक बल्लेबाजों की फौज में सबसे तूफानी बल्लेबाज कौन है? शायद इस सवाल का कोई एक जवाब नहीं हो सकता। हां, इस बात पर जरूर राय बन सकती है इस फेहरिस्त में कौन से बल्लेबाज टॉप पर हैं।
इस सवाल को जब पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ से पूछा गया तो उनका स्पष्ट जवाब था। स्मिथ ने कहा है कि जॉस बटलर सबसे ज्यादा विनाशकारी बल्लेबाजों में शामिल हैं। आपको बता दें कि बटलर इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं जो कुछ ही घंटों की बल्लेबाजी से गेम को पलटकर रखने का माद्दा रखते हैं।
Royal Chat: Steve Smith!! https://t.co/t5xxNnSHy6
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 18, 2019
स्टीव स्मिथ ने यह बात आईपीएल में भाग लेते समय कही है। वे भारत में होने वाली इस लीग में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बन चुके हैं। स्मिथ के अलावा बटलर भी रॉयल्स का अहम हिस्सा हैं। ये पहला मौका है जब बॉल टेंपरिंग कांड के बाद स्मिथ किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। राजस्थान को अपना पहला मैच 26 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है। स्मिथ ने इस मौके पर उम्मीद जताई है कि उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए काफी संख्या में फैंस जुटेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
