IND vs NZ: 347 रन बनाकर भी कहा हुई गलती, हार के बाद क्या बोले कोहली
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में अप्रत्याशित जीत दर्ज करते हुए 48.1 ओवर में ही 348 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कीवियों ने यह वनडे सीरीज खोल दी है जो की टी20 सीरीज के एकतरफा हारने के बाद पूरी तरह से भारत के पक्ष में झुकी हुई दिखाई दे रही थी।
भारत ने श्रेयस अय्यर (103) और लोकेश राहुल (88) की पारियों के दम पर 347 रन बनाए थे लेकिन न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर की बेहतरीन प्रदर्शन के बूते यह लक्ष्य भी बौना कर दिया। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो टेलर ने 84 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए। टेलर के अलावा कीवियों की ओर से दो बढ़िया पारियां देखने को मिली जिसमें से पहली ओपनिंग बल्लेबाज हेनरी निकोल्स (78) के बल्ले से निकली और दूसरी टॉम लॉथम की तेज 48 गेंदों पर 69 रनों की पारी थी।

'टेलर नहीं, लॉथम की पारी ने छीना मैच'
सवाल यह है कि भारत से इतना ज्यादा स्कोर करने के बाद भी आखिर क्या गलती हुई जो मैच हाथ से ऐसे फिसल गया। कप्तान कोहली के पास भी इस बात का कोई ठोस जवाब नहीं है लेकिन उन्होंने भारत के हार के कारणों में टॉम लॉथम की पारी को अहम माना है।
IND vs NZ: टेलर के रिकॉर्ड शतक के साथ कीवियों ने रचा ODI में अपना नया इतिहास

कोहली ने न्यूजीलैंड को दिया श्रेय
कोहली ने कहा है कि ये न्यूजीलैंड द्वारा किया गया एक शानदार प्रदर्शन था। उन्होंने कहा, " हमें लगा कि 348 रन काफी अच्छे थे, खासकर शुरुआत के बाद हमें गेंदबाजी मिली। मुझे लगता है कि टॉम की पारी खेल को हमसे दूर ले गई। मध्य ओवरों में रॉस और टॉम रोके नहीं रुक रहे थे।

'टीम इंडिया में कमी नहीं, ये दिन कीवियों का था'
"हम मैदान में अच्छे थे, हमने एक मौका छोड़ा। हमें हालांकि सुधार करने की जरूरत है। हम उस एक मौके के बारे में नहीं सोच सकते। उस मौके के बाद लगभग 25 ओवर तक सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करना छोटी बात नहीं है। मुझे यह कहना होगा कि विपक्ष ने हमसे बेहतर खेला और आज वो जीतने के लायक थे। दोनों नए सलामी बल्लेबाजों ने हमें अच्छी शुरुआत दी, उम्मीद है कि वे आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। श्रेयस का शतक शानदार था और केएल बल्ले से भी शानदार थे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
