फॉर्म हाउस में बेटी जीवा को बाइक पर घुमाते दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। लाॅकडाउन के कारण सभी लोग अपने घरों में हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी इस समय परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। अगर कोरोना वायरस का कहर ना होता तो इस समय धोनी आईपीएल में धमाल मचाते हुए दिखते। लेकिन फिर भी क्रिकेटर्स मैदान से दूर रहकर भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। आए दिन कई क्रिकेटरों की वीडियो सामने आती रहती हैं। अब धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी बेटी जीवा को बाइक पर घुमाते हुए दिख रहे हैं।
यह वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी अपने फाॅर्म हाउस में जीवा को बुलेट पर घुमा रहे हैं। धोनी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धोनी कारों और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। धोनी के पास कई कारें और सुपरबाइक्स हैं। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में एक से एक गाड़ियां उनके गैरेज की शान बढ़ा रही हैं।
धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ना रहते हों, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले साक्षी ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की, जिसमें धोनी बेड पर लेटे हुए थे और उनके पांव साक्षी की गोद में थे।फोटो में साक्षी, धोनी के पांव के अंगूठे को मुंह से काटने का इशारा करते दिख रही थी।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था, जिसमें उनके रन आउट होते ही टीम इंडिया की उम्मीदें टूट गई थीं। आईपीएल के जरिए क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर कोरोना वायरस ने पानी फेरा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
