For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : अभ्यास मैच में पाक, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जीते

By Staff

लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए कैरेबियाई देश पहुंची पाकिस्तानी टीम ने सेंट लूसिया के ग्रास इसलेट के बेसनजोर मैदान पर 68 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की।

पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज (57) के शानदार अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 160 रन बनाए जबकि विंडवार्ड द्वीप की टीम 20 ओवरों में चार विकेट पर 92 रन ही बना सकी।

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 40 रन से पराजित किया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने जेसी राइडर (64) और मार्टिन गुपटिल (50) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धाति 20 ओवरों में पांच विकेट पर 187 रन जुटाए।

जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट पर 147 रन बनाए। कप्तान विलियम पोटरफील्ड ने 34 और गैरी विल्सन ने 30 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से नेथन मैक्लम ने तीन विकेट लिए।

उधर, बारबाडोस के ब्रिजटाउन के किंग्सटन ओवल मैदान पर मंगलवार को बांग्लादेशी टीम ने भी जीत का स्वाद चखा। बांग्लादेश ने बारबाडोस की स्थानीय टीम को 36 रनों के अंतर से हराया।

पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने इमरुक कायेस (57) और मोहम्मद अशरफुल (36) की उम्दा पारियों की बदौलत निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।

बारबाडोस की टीम के लिए यह योग काफी अधिक साबित हुआ। वह बहुत प्रयास के बाद भी निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट पर 130 रन ही बना सकी। रेयान हाइंड्स और जोनाथन कार्टर की नाबाद पारियां बेकार साबित हुईं। हाइंड्स ने 50 और कार्टर ने 45 रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+