ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप: सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब बांग्लादेश से टक्कर
दुबई। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार के ईडन गार्डन सी.जी. अजमान स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने नेपाल को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। भारत का सामना अब 17 जनवरी को बांग्लादेश से सेमीफाइनल में होगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 37.5 ओवर में 156 रन। भारत की तरफ से प्रकाश जयरमैया ने 2 जबकि कप्तान अजय रेड्डी, रामबीर, प्रेम कुमार और जफर इकबाल ने एक-एक विकेट झटके।
जवाब में भारत ने दो विकेट पर 157 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। 'मैन ऑफ द मैच' अजय गरिया ने 29 गेंदों पर 54 बनाए। महेंदर ने 30 गेंदों पर नाबाद 40 और रामबीर ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। बता दें कि भारत ने लीग मैच में एक भी मैच नहीं हारा। वो अजेय होकर सेमीफाइनल में पहुंची है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
