टी20 क्रिकेट में इस भारतीय क्रिकेटर ने मचाया धमाल, महज 80 गेंदों में ठोंक दिए 279 रन
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 के किंग माने जाते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वे किसी भी ओवर में पूरे खेल का रुख बदल सकते हैं। यही नहीं उनके नाम आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने टी20 की सबसे बड़ी पारी खेल क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

82 गेंदों में 279 रन ठोक डाले
दरअसल क्रिस गेल की बैटिंग जैसा नजारा मुंबई में खेले गए एक राष्ट्रीय स्तर के टी-20 टूर्नामेंट में देखने को मिला। मुंबई में हो रहे नेशनल ब्लाइंड टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वेंकेटेश राव ने आतिशी बल्लेबाजी का नजारा पेश कर सिर्फ 82 गेंदों में 279 रन ठोक डाले।

बिना आंखों के मचाया तूफान
जो काम दिग्गज क्रिकेटर दोनों आंखें खोलकर नहीं कर पाते वो काम इस खिलाड़ी ने बिना आंखों के कर डाला। गौरतलब है कि भारत ब्लाइंड क्रिकेट का मौजूदा विश्व चैंपियन है। ऐसे में वेंकटेश राव की ये आतिशी पारी इस बात का सबूत है कि भारत में क्रिकेट हर स्तर पर बढ़चढ़ कर खेला जा रहा है।

अगले साल होने वाले ब्लाइंड टी-20 टूर्नामेंट में खेलेंगे!
वेंकटेश नेशनल ब्लाइंड टूर्नामेंट में खेल रहे थे और अब उनके इस प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वेंकटेश ने अपनी पारी में 40 चौके और 18 छक्के मारे। इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत ही आंध्र प्रदेश ने मुंबई पर 292 रनों की विशाल जीत दर्ज की। गौरतलब है कि टूर्नामेंट के अंत में कुल 17 खिलाड़ियों का चयन होगा जो कि अगले साल होने वाले ब्लाइंड टी-20 टूर्नामेंट में खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
