For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका को हराकर दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत

श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन का बनाए। जीत के लिए मिले 175 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने सात ओवर शेष रहते 13 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।

By Rizwan

हैदराबाद। दृष्टिबाधित टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल ने प्रवेश कर लिया है। भारत के लिए प्रकाश जे ने 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, उनका साथ अजय कुमार रेड्डी ने 51 रन बनाकर दिया। दोनों ने नाबाद रहते हुए भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई। शुक्रवार को हुए मुकाबले में दोनों ने भारत के लिए 175 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 174 रन का बनाए। 175 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम ने सात ओवर शेष रहते ही 13 ओवर में बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल की। भारतीय पारी में प्रकाश ने मात्र 52 गेंदों में 23 चौके ठोकते हुए नाबाद 115 रन की शतकीय पारी खेली और उनके साथ अजय ने 30 गेंदों में आठ चौके लगाकर नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को बिना किसी विकेट नुकसान के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया। भारत गत-विजेता है और टूर्नामेंट में खिताब बचाने के लिए खेल रहा है।

इससे पहले श्रीलंका की पारी में ओपनर सुरंगा सम्पत ने 49 और चांदना देशप्रिया ने 42 रन बनाये। भारत की ओर से रणवीर पंवार और सुनील ने दो-दो विकेट लिए। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा। फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+