Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने मैनेजर पद के लिए निकाली वैकेंसी, शर्तें जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली। भारतीय टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति के बाद बीसीसीआई ने टीम मैनेजर पद के लिए आवेदन जारी किए हैं। लेकिन इस बार बीसीसीआई ने कई शर्तें रख दी हैं। बीसीसीआई ने जो जरूरी शर्ते रखी हैं उनमें से एक अच्छे स्तर पर क्रिकेट खेलना, जैसे प्रथम श्रेणी या अंतर्राष्ट्रीय स्तर शामिल है। कोचिंग स्टाफ को लेकर जारी संशय के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टीम मैनेजर के लिए आवेदन मांगाए हैं।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर टीम मैनेजर पद के लिए विज्ञापन जारी करते हुए लिखा है, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)भारतीय सीनियर पुरुष टीम के मैनेजर पद के लिए आवेदन जारी कर रही। इस पद के लिए रूचि रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन दे सकते हैं। टीम मैनेजर का कार्यकाल कम से कम एक साल का होगा।"

लेकिन इस बार बोर्ड ने टीम मैनेजर पद के लिए भी कई जरूरी शर्तें रख दी हैं। इनमें इच्छुक आवेदनकर्ता को एक अच्छे स्तर पर क्रिकेट खेलना, जैसे प्रथम श्रेणी या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलना आना चाहिए। बोर्ड ने आगे लिखा है कि इच्छुक आवेदनकर्ता बीसीसीआई से संबंद्ध राज्यों की टीम के मैनेजर रहा हो या फिर राष्ट्रीय टीम के मैनेजर रहा हो, प्रथम श्रेणी या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो, किसी भी सरकारी या गैरसरकारी संस्था में 10 साल का अनुभव रखने वाले शख्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक आवेदनकर्ता की उम्र 60 साल से कम हो।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+