IPL 2019, MIvDC: पंत के बाद दिल्ली के गेंदबाजों ने निकाला मुंबई का दम, 37 रनों से जीता मैच
नई दिल्ली। आईपीएल में 24 मार्च को हुए आतिशी मुकाबलें में वानखेड़े पर मेजबान टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों रनों की हार का सामना करना पड़ा है। पंत के तूफानी पंच (78 रन, 27 गेंद) के चलते दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 213 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मेजबान मुंबई केवल 176 रनों पर ही सिमट गई।
मुंबई की टीम की ओर से ले देकर युवराज सिंह ही अपने नाम की प्रतिष्ठता के अनुरूप बल्लेबाजी कर सके। उन्होंने 35 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई निचले क्रम पर क्रुणाल पांड्या ने 15 गेंदों पर जूझारू 32 रनों की पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखने का भरसक प्रयास किया लेकिन इशांत, रबाडा, कीमो पॉल जैसे गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल ने 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और चोट के बाद लंबे अंतराल के बाद बड़े प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में वापसी कर रहे पृथ्वी शॉ केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसेक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ बढ़िया शॉट्स खेलकर 16 रनों के स्कोर पर आउट हो गए।
दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद धवन और कोलिन इंग्राम के बीच एक अच्छी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अपने अपने अर्धशतक के करीब पहुंचते ही आउट हो गए। इसके बाद पंत ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने मैच में किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। लगभग हर तरह के टी-20 शॉट्स देखने को मिली। खासकर धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट का पंत ने बखूबी इस्तेमाल किया। पंत ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
