नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया इस टेस्ट मैच के ड्राइविंग सीट पर है। भारत ने 346 रन की बढ़त बना ली है। पहली पारी में भारत ने 443 /7 बनाकर पारी घोषित कर दी थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए अपना सभी बल्लेबाज 151 रन पर ही गंवा दिए। इस दैरान ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समेटने में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा। उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।
जसप्रीत बुमराह ने मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, टिम पैन, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हैरिस को इशांत के हाथों कैच आउट कराया। मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर हेड को खतरनाक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। पैन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। फिर लियोन को एलबीडब्ल्यू और हेजलवुड को क्लीन बोल्ड किया।
T 3041 - AAAHAHAAAAAAAA !!!! Well done Virat and team India .. ठोक दिया कंगारू को .. Bumrah तूने तो गुमराह कर दिया इन Aussies को .. और यार Kangaroo, तू न , पंगा मत लिया कर भारत से । जिस दिन हमारी खोपड़ी सटकली , यही हषर होगा !! 👏👏👍🤣🤣🤣
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 28, 2018
बिग बी ने की तारीफ:
बुमराह और विराट के प्रदर्शन से खुश बॉलीवुड के शहंशाह ने भी तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है। आहहाहाहहा... शाबाश विराट और बुमराह उनकी टीम तूने तो गुमराह कर दिया इन ऑस्ट्रेलियाईयों को .. और यार कंगारू, तू न , पंगा मत लिया कर भारत से । जिस दिन हमारी खोपड़ी सटकली , यही हषर होगा !