Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पंजाब ने हार का सिलसिला तोड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है.

सेमी फ़ाइनल की दौड़ से क़रीब-क़रीब बाहर चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर आठ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.

नौ मैचों में किंग्स इलेवन की ये सिर्फ़ दूसरी जीत है. इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को सुपर ओवर में मात दी थी.

कोलकाता के ख़िलाफ़ किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के हीरो रहे महेला जयवर्धने, जिन्होंने 59 गेंद पर 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम ने 201 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए थे. जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने लक्ष्य 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

किंग्स इलेवन की ओर से जयवर्धने के शतक के अलावा कप्तान कुमार संगकारा ने 38 रनों का योगदान दिया. जबकि युवराज सिंह 16 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिस गेल, सौरभ गांगुली और मनोज तिवारी की पारी की बदौलत 20 ओवर में 200 रनों का स्कोर खड़ा किया.

गांगुली और क्रिस गेल ने पारी की शानदार शुरुआत की. सौरभ गांगुली 36 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन क्रिस गेल जमे रहे.

गेल दूसरे विकेट के रूप में 88 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने सिर्फ़ 42 गेंदों का सामना किया. उन्होंने छह चौके और आठ छक्के लगाए. मनोज तिवारी ने 35 रन बनाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+