For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बुरे दिनों' में शाहरुख खान ने की थी चेतेश्वर पुजारा की मदद

मौजूदा भारतीय टीम के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

नई दिल्ली। मौजूदा भारतीय टीम के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में नया रिकॉर्ड बनाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पुजारा अपना 50वां टेस्ट मैच खेलेंगे। भारत ने शनिवार को गाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को चौथे दिन ही 304 रनों से करारी शिकस्त दी थी। सीरीज का पहला मैच अश्विन के टेस्ट करियर का 50वां मैच था।

राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी हैं पुजारा

राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी हैं पुजारा

पुजारा को कहा जाता है कि वे पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी हैं। दरअसल पुजारा भी ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका विकेट लेने के लिए गेंदबाज तरस जाते हैं। पुजारा ने इसका सबसे ताजा उदाहरण श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार 153 रनों की पारी खेलकर पेश किया था।

पिता ने तराशा है बेटे को

पिता ने तराशा है बेटे को

आधुनिक क्रिकेटर से काफी अलग पुजारा को शांतिपूर्ण व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। पुजारा ने अपने पिता और पूर्व रणजी क्रिकेटर अरविंद शिवलाल पुजारा के अंडर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शिवलाल टेस्ट क्रिकेट में 3900 रन बना चुके हैं।

चोट से उबरने में लगा था 6 महीनों का वक्त

चोट से उबरने में लगा था 6 महीनों का वक्त

एक्स्ट्रा टाइम को दिए एक इंटरव्यू में चेतेश्वर पुजारा के पिता शिवलाल ने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया, जब वह 8 साल का था तो मैंने उसे कोचिंग दी थी। पुजारा के करियर में साल 2010 काफी दुखभरा था क्योंकि वह चोट का शिकार हो गए। इससे उबरने में उन्हें 6 महीने का वक्त लगा।

शाहरुख की सलाह पर हुआ था ऑपरेशन

शाहरुख की सलाह पर हुआ था ऑपरेशन

पुजारा के पिता ने बताया कि चोट से उबरने के पीछे शाहरुख खान का हाथ था। दरअसल चोट के कारण पुजारा को ऑपरेशन से भी गुजरना पड़ा। उस समय चेतेश्वर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स मे थे और उन्होंने ही सलाह दी थी कि ऑपरेशन साउथ अफ्रीका में होना चाहिए। पुजारा के पिता ने कहा कि शाहरुख ने इस दौरान हमारी काफी मदद की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+