आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स के 41 रन बने (लीड-4)
राहुल द्रविड़ 15 और केविन पीटर्सन 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जैक्स कॉलिस नौ गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन सौरभ तिवारी और किरॉन पोलार्ड की बेहतरीन नाबाद पारियों के बदौलव वह 184 रनों का स्कोर खड़ा सकी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बल्ला नहीं चला और वह केवल नौ रन बनाकर आउट हो गए। डेल स्टेट की गेंद पर रॉस टेलर ने उनका कैच पकड़ा।
इसके बाद दूसरे विकेट के रूप में शिखर धवन भी मात्र 12 रन बनाकर रन आउट हुए। तीसरे विकेट के रूप में अभिषेक नायर आउट हुए जिन्होंने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए। इसके बाद जीन पॉल डुमनी केवल तीन रन बनाकर चलते बने।
अंबाती रयूदु ने 38 गेंदों पर शानदार 40 रनों की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को संभाला। इसके बाद सौरभ तिवारी और किरॉन पोलार्ड की विस्फोट बल्लेबाजी के बल पर मुंबई की टीम बेहतर स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। तिवारी ने 31 गेंदों पर 52 और पोलार्ड ने 13 गेंदों 33 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications