क्रिकेट मैदान पर ये क्या गेम खेलने लग पड़ीं सनी लियोन, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
नई दिल्ली। क्रिकेट गेम इतना ज्यादा चर्चित हो चुका है कि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लोगों पर इसका क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। राजनेताओं से लेकर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां क्रिकेट से दूर नहीं रहतीं। यही कारण है कि कई बाॅलीवुड एक्ट्रेस भी अपना दिल कुछ भारतीय क्रिकेटरों पर भी हार चुकी हैं। ऐसे में हाॅट अदाओं के कारण फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली सनी लियोन भला कैसे क्रिकेट से दूर रह जाएं। सनी लियोन माैजूदा समय अबू धाबी में क्रिकेट का लुफ्त उठाती दिख रही हैं।
सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिकेट मैदान में अपना खेल दिखाते हुए का वीडियो शेयर किया है। पर अलग बात है कि क्रिकेट को छोड़ सनी लियोन फुटबाॅल मैच खेलती हुईं नजर आईं। 38 वर्षीय सनी इस वीडियो में काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं और मैदान पर फुटबॉल मैच का मजा ले रही हैं। वो गोल दागने की कोशिश में दिखीं। हालांकि बीच में वह चूकी भीं। सनी लियोन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'What's my name.. what's my name?'। फैंस सनी लियोन की इस पोस्ट को बेहद पसंद भी कर रहे हैं जिसे 6 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।
View this post on InstagramWhat's my name..what's my name? 🎶 #SunnyLeone @delhibullst10 @t10league Outfit @fancypantsofficial
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
गाैर हो कि सनी लियोनी इन दिनों अबू धाबी में हैं और वहां टी10 लीग में फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली बुल्स का प्रमोशन कर रही हैं। दिल्ली बुल्स ने अबू धाबी टी10 लीग में सनी लियोनी को अपना ऑफिशियल ब्रैंड अंबेसडर चुना है। दिल्ली बुल्स टीम इससे पहले बंगाल टाइगर्स के नाम से खेलती थी। दिल्ली बुल्स की कप्तानी इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन कर रहे हैं। इसके अलावा टीम में शोएब मलिक और मोहम्मद नबी जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
