फिक्सिंग का नया तरीका, बॉलीवुड एक्ट्रेस के जरिए भारतीय क्रिकेटरों को फंसाने की कोशिश
नई दिल्ली। क्रिकटरों को फिक्सिंग के जाल में फंसाने के लिए सट्टेबाजों ने नया तरीका ढूंढ लिया है। ब्रिटिश अखबार ' द संडे टाइम्स' ने खुलासा किया है कि भारतीय क्रिकेटरों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए सट्टा खेलने वाले बड़े सदस्यों ने एक बाॅलीवुड एक्ट्रेस का सहारा लिया है। रिपोर्ट के मुताबकि, बाॅलीवुड एक्ट्रेस को खिलाड़ियों के मैदान व बाहर की खबरें देने की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय क्रिकेटर्स खूबसूरत एक्ट्रेस को देख दिल हार बैठते हैं, इसी का फायदा अब सट्टेबाज उठा रहे हैं ताकि उन्हें एक बाॅलीवुड एक्ट्रेस के जरिए फिक्सिंग में फंसाया जा सके।

एक दर्जन हिंदी फिल्में कर चुकी है एक्ट्रेस
आईसीसी ने समाचार पत्र के इस दावे की जांच शुरू करने की सूचना दी कि कैसे भारत स्थित सट्टेबाजों का एक नेटवर्क क्रिकेटरों को भ्रष्ट कर रहा है और खेल को प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "चार खिलाड़ियों की रिपोर्ट से अधिकारी सतर्क थे, जिन्होंने उनके संदिग्ध दृष्टिकोण की सूचना दी।" यह ऐक्ट्रेस अब तक करीब एक दर्जन हिंदी फिल्में कर चुकी है, दो भारतीय क्रिकेटरों से संपर्क कर उनसे दोस्ती बढ़ाने की भी कोशिश की, लेकिन जब उन्हें लगा कि एक्ट्रेस के विचार सही नहीं है तो उन्होंने उससे आगे बात करना पसंद नहीं किया।

दुबई में सट्टेबाजों से मिली
रिपोर्ट के अनुसार, इस एक्ट्रेस ने पिछले कुछ दिनों पहले तीन सटोरियों के साथ दुबई में मुलाकात की थी। इन तीनों सटोरियों ने इस एक्ट्रेस को जिम्मेदारी दी कि वो भारतीय क्रिकेटरों को अपने जाल में फंसाए और मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग का अंजाम दिया जाए। यह एक्ट्रेस जिन सट्टेबाजों से मिली है उनमें से एक मध्य प्रदेश के जबलपुर का है, जबकि दो सट्टेबाज गुजरात के खंबाट के हैं। तीनों बुकी पिछले कई महीनों से दुबई में बैठकर सट्टा कारोबार चला रहे हैं, ताकि भारतीय जांच एजेंसियां उन्हें अपना निशाना ना बना सकें।

हाल ही में शाकिब पर लगा था बैन
सूत्र के अनुसार तीन में से एक बुकी पर एक मैच में सेटेलाइट सिग्नल्स हैक करने का भी आरोप है। उसने एक वेबसाइट पर आईपीएल का मैच लाइव चलाया था। आपकाे बता दें कि कई क्रिकेटरों ने सटोरियों के साथ मिलकर अपने क्रिकेट करियर को खराब किया है। हाल ही में बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन स्टोरियों के संपर्क में रहने के कारण बैन लगा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
