Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेडसर ने ब्रेडमैन को 6 बार पेवेलियन लौटाया था

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ियों में शुमार बेडसर ने कई मौकों पर ब्रेडमैन को संघर्ष करने पर विवश किया था। जनवरी, 1947 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला गया टेस्ट बेडसर के लिए और क्रिकेट इतिहास में यादगार रहा। इंग्लैंड की पहली पारी के 460 रनों के जवाब में मेजबान आस्ट्रेलिया को मजबूत स्कोर की दरकार की थी और उसकी उम्मीदें ब्रेडमैन पर टिकी थीं। परंतु यहां बेडसर ने कुछ और सोच रखा था नतीजा यह हुआ तकरीबन हर मैच में शतक जड़ने वाले ब्रेडमैन यहां खाता भी नहीं खोल सके । वह बेडसर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

ब्रेडमैन का विकेट लेने का गौरव हासिल करने वाले वह आखिरी जीवित क्रिकेटर थे। उन्होंने ब्रेडमैन के अलावा अन्य कई बल्लेबाजों को भी जमकर छकाया था। वर्ष 1946 से 1955 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बेडसर ने 51 टेस्ट मैचों में कुल 236 विकेट चटकाए।

बेडसर ने अपने करियर की शुरुआत 22 जून 1946 को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर की थी। उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच जून, 1955 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। वर्ष 1997 में उन्हें 'नाइटहुड' से सम्मानित किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+