For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विवेक ओबेराॅय ने इस तरह उड़ाया भारतीय टीम का मजाक, यूजर्स ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम टीम विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जीतने से नाकाम रही थी। उन्हें न्यूजीलैंड से 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार के बाद देशभर में फैंस टूटे हुए नजर आए। कोहली टीम की गलतियां निकालने में लगा तो किसी ने हाैसला बढ़ाया, लेकिन इस बीच बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेराॅय ने भी टीम की हार को लेकर एक ट्वीट किया जो क्रिकेट फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

दरअसल, विवेक ने एक मीम वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स सामने से बाहें फैलाए आ रही महिला को हग करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी महिला बाहें फैलाए हुए शख्स को नजरअंदाज करती है और उसके पीछे आ रहे एक शख्स को हग कर लेती है और वो शख्स खुद को कोसते हुए आगे निकल आता है। इस वीडियो के साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा है कि कुछ ऐसा ही विश्व कप सेमीफाइनल मैच के दौरान भारतीय फैंस के साथ हुआ। उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।

एक यूजर ने ओबेराॅय को सुनाते हुए कहा कि, ''भाई लगता है आपको काम नहीं आजकल। एक काम करो मैं एक ऐप का लिंक भेज रहा हूं उसको डाउनलोड करो। आपको भी 150 रूपए मिलेंगे और मुझे भी।'' वहीं एक ने कहा कि भाई इंडियंस फैंस के साथ तो पहली बार हुआ है लेकिन आपके तो हर फिल्म के साथ ऐसा होता है।

बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जवाब में भारत ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा व विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बीच में रविंद्र जडेजा ने जरूर मैच बनाने की कोशिश की लेकिन अंत में कीवी गेंदबाजों ने 221 रनों पर ही भारतीय टीम को समेट दिया। भारत की तरफ से जडेजा ने 77 तो धोनी ने 50 रन बनाए जो टीम को जीत नहीं दिला सके।

Story first published: Saturday, July 13, 2019, 11:15 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+