देहली जाएंट्स ने हैदराबाद हीरोज को हराया
गुडगांव 24 मार्च.वार्ता. धु्रव महाजन के हरफनमौला खेल की बदौलत देहली जाएंट्स ने हैदराबाद हीरोज को आज रात यहां एडेलवेस 20..20 चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मैच में सात रन से हरा दिया
दिल्ली जाएंट्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 आेवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए1 महाजन ने सर्वाधिक 36 रन और आेपनर अविष्का गुणवर्धने ने 28 रन का योगदान दिया1 हैदराबाद हीरोज की आेर से अब्दुल रज्जाक ने चार विकेट लिए
इसके जबाव में हैदराबाद हीरोज की टीम निर्धारित आेवर में आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी1 उसके चार बल्लेबाज महज 17 के योग पर ही पैवेलियन पहुंच गए थे1 एस टी आर बिन्नी ने सर्वाधिक 50 रन और जे एम केंप ने 33 रन बनाए1 लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे
दिल्ली जाएंट्स की आेर से टी पी सुधीन्द्र ने तीन और महाजन ने दो विकेट चटकाए
प्रकाश मनोरंजन 2247 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications