Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेविड वाॅर्नर ने दी ये चुनाैती तो विराट कोहली बोले- जल्द ही दूंगा जवाब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियन सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को जवाब देने की ठान ली है। ये जवाब होगा वाॅर्नर द्वारा दी गई एक चुनाैती का। दकअसल, लाॅकडाउन के कारण सभी क्रिकेटर्स घरों में समय बिता रहे हैं। कोई अपनी बेस्ट टीम का चयन कर रहा है तो कोई इंस्टाग्राम पर लाइव होकर फैंस से रूबरू हो रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी टिकटाॅक का जमा उठा रहे हैं। वाॅर्नर परिवार में समय बिताकर टिकटाॅक पर कई मजेदार वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कोहली को भी टिकटाॅक पर आने के लिए चुनाैती दी।

हाल ही में कोहली ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत में बताया कि वॉर्नर टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए उन पर लगातार दबाव डाल रहे हैं, लेकिन मैंने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अश्विन और विराट की इस लाइव बातचीत में वॉर्नर ने भी कमेंट किया। उन्होंने कहा, ''वी लव विराट यानी हम विराट को काफी पसंद करते हैं।'' इस पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए कहा कि वॉर्नर टिकटॉक वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। इसके बाद अश्विन और विराट दोनों हंसने लगते हैं। फिर अश्विन ने कहा, यह अविश्वसनीय और बेहद हास्यास्पद है।

कोहली ने बताया कि वॉर्नर उनके साथ टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए पीछे पड़े हैं। कोहली ने कहा, ''वह मेरे पीछे पड़ गए हैं। वह चाहते हैं कि मैं भी टिकटॉक वीडियो बनाऊं। अब तक मैंने जवाब नहीं दिया है पर जल्द ही जवाब दूंगा।'' इसके बाद अश्विन ने कप्तान को छेड़ने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है टिकटॉक कोई डायनासोर जैसी चीज है। आपको इसे छोड़ देना चाहिए।'' दरअसल, अश्विन कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा द्वारा हाल ही में शेयर किए एक वीडियो के संदर्भ में यह कह रहे थे। इस वीडियो में कोहली को एक डायनासोर की तरह चलते देखा जा सकता है। इस पर विराट कोहली ने टिप्पणी की, ''मुझे लगता है अब यह एक फीचर ही बनता जा रहा है।''

Story first published: Monday, June 1, 2020, 12:52 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+