Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नहीं दौड़ेंगे उसायन बोल्ट

दुनिया के सबसे तेज़ धावक जमैका के उसायन बोल्ट ने इस सीज़न में नहीं दौड़ने का फ़ैसला किया है.

बोल्ट ने पीठ में परेशानी के कारण यह फ़ैसला किया है. उनके मैनेजर रिकी सिम्स ने बताया कि जर्मनी में एक डॉक्टर ने पीठ का परीक्षण किया है. डॉक्टर के अनुसार पीठ के पेशियां सख्त होने के कारण बोल्ट की गति में कमी आ रही है.

इसे देखते हुए बोल्ट ने इलाज करवाने और आराम करने का फ़ैसला किया है. बोल्ट की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब वो पिछले हफ्ते अपने अमरीकी प्रतिद्वंद्वी टायसन गे से सौ मीटर की दौड़ में हारे हैं.

हालांकि प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आने के बाद बोल्ट ने हंसते हुए कहा था कि उनकी हार साबित करती है कि वो अजेय नहीं हैं. यह प्रतियोगिता स्टॉकहोम में आयोजित हुई थी.

उल्लेखनीय है कि बीजिंग ओलंपिक में बोल्ट ने सौ मीटर और दो सौ मीटर में विश्व रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता था. उनकी गति को देखते हुए उन्हें लाइटनिंग बोल्ट यानी चमकती बिजली भी कहा जाता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+