Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन को 31 रनों से हराया (लीड-4)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन 19.1 ओवरों में 152 रन ही बना सकी।

पंजाब की ओर से कुमार संगकारा (29), मानविंदर बिसला (35) ने तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंजाब का पहला विकेट कुमार संगकारा के रूप में चौथे ओवर में गिरा। संगकारा ने तेज गति से रन बनाते हुए 13 गेंदों में छह चौके की मदद से 29 रन बनाए। वह टेट की गेंद पर फैजल के हाथों लपके गए।

मानविंदर बिसला ने भी संगकारा की तरह खुलकर हाथ दिखाए और 18 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वार्न की गेंद पर लुंब ने उन्हें कैच आउट किया। युवराज सिंह 13 गेंदों में एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर 11वें ओवर में आउट हो गए।

इसके बाद 13वें ओवर में रवि बोपारा 26 गेंदों में एक चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हो गए। इरफान 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। मोहम्मद कैफ ने 8, पीयूष चावला ने 8, थेरान ने 2, जयवर्धने ने 23 बनाए।

राजस्थान के गेंदबाज टेट ने तीन विकेट हासिल किए जबकि त्रिवेदी और यूसुफ पठान ने दो-दो विकेट हासिल किए। शेन वार्न और मुनाफ पटेल को एक-एक विकेट मिला।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। राजस्थान की ओर से एमजे लुंब (41) और एडम वोग्स (45), फैज फैजल (45) ने विशेष योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट नमन ओझा के रूप में गिरा। वह 10 गेंदों में तीन चौके की मदद से 13 रन बनाकर श्रीसंत की गेंद पर श्रीवास्तव को कैच दे बैठे। एमजे लुंब ने 30 गेंदों में सात चौके की मदद से शानदार 41 रन बनाए। चावला की गेंद पर विकेटकीपर संगकारा ने उन्हें स्टंप आउट किया। यूसुफ पठान ने 19 गेंदों में एक चौके औेर एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। श्रीवास्तव की गेंद पर युवराज सिंह ने उनका कैच पकड़ा।

फैज फैजल ने 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रनों का योगदान दिया। वह रन आउट हो गए। पारस डोगरा आखिरी ओवर में एक रन बनाकर आउट हुए।

एडम वोग्स 24 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब की ओर से गेंदबाज पीयूष चावला, श्रीसंत और श्रीवास्तव को एक-एक विकेट मिला।

आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला था। श्रीलंका के कुमार संगकारा की कप्तानी में खेल रही किंग्स इलेवन की टीम ने अब तक सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है जबकि 2008 में खिताब जीतने वाली राजस्थान की टीम को भी अब तक एक ही जीत मिली है।

शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को पराजित किया था जबकि किंग्स इलेवन ने आईपीएल-3 में सुपर ओवर तक खिंचे अब तक के एकमात्र मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+