Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20 सीरीज के पहले मुकाबले से पहले किवी टीम का माइंड गेम, मुनरो ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले किवी टीम के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने बयानों के जरिए टीम इंडिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आज होने वाले पहले टी-20 मैच से पहले मुनरो ने कहा कि हम भारत के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखेंगे। मुनरो ने कहा कि हमारी पूरी टीम टी-20 मैच के लिए तैयार है, हमे इस फॉर्मेट में खेलने में मजा आता है, पिछले कुछ सालों में हम इस फॉर्मेट में काफी सफल रहे हैं। भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, लिहाजा हम इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, हमे पूरी उम्मीद है कि हम इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।



न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ आजतक एक भी टी-20 मैच नहीं जीत सका है। हालांकि वनडे सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया है, लिहाजा टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद हैं। मैच से पहले मुनरो ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरा की जोड़ी काफी अच्छा खेल रही है और हम इस बात से वाकिफ हैं। किवी टीम के सलामी बल्लेबाज मुनरो ने कहा कि मैं शुरुआत के 10 ओवर में आक्रामक खेल दिखाना चाहता हूं, हालांकि यह हमेशा आसान नहीं होता है, खासकर कि जब आपके सामने भुवनेश्वर कुमार और बुमरा जैसे गेंदबाज हो। इस फॉर्मेट में वह काफी खतरनाक गेंदबाज हैं।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक कुल 5 टी-20 मैच खेले गए है, जिसमें से एक भी मैच में टीम इंडिया को जीत नहीं मिली है। मौजूदा समय में किवी टीम टी-20 सीरीज में आईसीसी रैंकिंग मे पहले पायदान पर है। लेकिन जिस तरह से विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए इस बार न्यूजीलैंड टीम के लिए मैच को जीतना आसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- मयंती ने ट्विटर पर सुरेश रैना से पूछा वाईफाई पासवर्ड, फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे जवाब

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+