Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक 2016 : भारतीय महिला तीरंदाज बोम्बायला देवी ने दी भारत को खुशी, लगातार दूसरी बार जीतीं

रियो डी जेनेरियोरियो ओलंपिक में भारत को मिल रही निराशा के बीच खुश होने की एक खबर आ रही है। भारत की लैशराम बोम्बायला देवी ने शानदार प्रदर्शन कर रियो ओलिंपिक में महिला तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बोम्बायला ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे की लिम सिह चिया को 6-2 से हरा दिया है। भारत में पैर पसार रहा है आईएस, धारदार हथियार से हत्‍या कर रिकॉर्डिंग करने के निर्देश

बोम्बायला ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया और उन्होंने मैच को 27-24 से अपने नाम किया। वहीं तीसरे फ्रेम में चीनी ताइपे की तीरंदाज ने अच्छा प्रदर्शन कर इसे 27-26 से अपने नाम किया। बोम्बायला ने चौथे सेट को 28-26 से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली। इससे पहले बोम्बायला ने पहले दौर में अ‍ॉस्ट्रिया की लॉरेंस बेलडॉफ को 6-2 से हराया था।

एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठ रोकने के लिए भारत चीन के साथ करेगा हैंड इन हैंड अभ्‍यास

इसके बाद बोम्बायला ने खेल को और भी सुधारते हुए दूसरा फ्रेम 28-23 से अपने नाम कर मैच में बराबरी की। इसके बाद भारतीय तीरंदाज ने तीसरे फ्रेम में 27-23 से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रियाई तीरंदाज ने चौथे फ्रेम में 10 अंक के साथ शुरुआत की, लेकिन उन्होंने इसके बाद खराब प्रदर्शन किया और यह फ्रेम 24-26 से गंवा बैठी।

जन्मदिन विशेष : रेखा या जया नहीं थीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का पहला प्‍यार

बोम्बेला देवी ने लॉरेंस को 24-27, 28-24, 27-23, 26-24 से हराया। बोम्बेला अब गुरुवार को अगले दौर का मुकाबला खेलने उतरेंगी। हालांकि बुधवार को तीरंदाजी में भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को अपने मुकाबले खेलने हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+