BANvsWI: सही गेंद को अंपायर ने करार दिया नो बॉल, मैदान पर मचा बवाल, देखें Video
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी मैच में अंपायर के एक फैसले पर खिलाड़ी उबल पड़े। मैच में ग्राउंड अंपायर के नो बॉल देने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ियो ने अंपायर से रिव्यू लिया जिसके बाद थर्ड अंपायर ने भी गेंद को नो बॉल ही करार दिया।
क्या था मामला:
दरअसल, मैच के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जब ओशेन थॉमर लिटन दार को गेंद डालने आए तो अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। जब रिपले में देखा गया तो पता चला कि थॉमस का पैर लाइन के अंदर था और यह लीगल डिलीवरी थी और यह दूसरी बार था जब अंपायर ने गलत नो बॉल दी थी।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) December 22, 2018
No Ball 😛 #BANvWI pic.twitter.com/A4WZ6A15bN
— вυмяαн (@fake_bumrah_) December 22, 2018
इस बात से नाराज वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायरों ने नकार दिया। मैदान पर इतनी गहमा-गहमी होते देख चौथे अंपायर और मैच रैफ्री को भी मैदान पर आना पड़ा। हालांकि बाद में थर्ड अंपायर ने भी इस गेंद को नो बॉल करार दिया। इस गेंद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
