Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शिकायत के बाद हरकत में नाइकी, श्रीलंका जाकर टीम इंडिया को दी नई जर्सी

दांबुला। बीसीसीआई द्वारा शिकायत के बाद अमेरिकी कंपनी नाइकी हरकत में आ गई है। नाइकी ने शिकायत के बाद टीम इंडिया को नई जर्सी दी है। दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा उनकी जर्सी में खामियों की शिकायत के बाद स्पोर्ट्स प्रॉडक्ट्स तैयार करने वाली कंपनी नाइकी ने खिलाड़ियों को नई जर्सी उपलब्ध करा दी है।

आपको बता दें कि नाइकी 2006 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उस समय जुड़ा जब यह ब्रांड अधिकृत रूप से टीम इंडिया की स्पोर्ट्स किट का स्पॉन्सर बना था। 2016 में नाइक ने 2020 तक किट स्पांसर बने रहने के लिए लगभग 370 करोड़ रुपए क्रिकेट बोर्ड को दिए, लेकिन खिलाड़ी और क्रिकेट बोर्ड इससे नाखुश था।

दरअसल भारतीय खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से नाइकी की ड्रेस को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद बोर्ड को लग रहा है कि पिछले कुछ माह से नाइकी खिलाड़ियों को खराब कपड़े मुहैया करा रहा है। हालांकि खिलाड़ियों की शिकायत के बाद कंपनी का करार मुश्किल में पड़ता देख इस डील को बचाने के लिए नाइकी ने अपने एक प्रतिनिधि को श्री लंका भेजा।

कंपनी ने मंगलवार को खिलाड़ियों से प्रतिक्रिया लेने के बाद उन्हें नई जर्सियां उपलब्ध करा दीं। टीम इंडिया यहां गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे से पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रही थी। यूं तो टीम इंडिया की यह नई जर्सी दिखने में पहले जैसी ही है, लेकिन बताया गया है कि इस बार इसमें सुपीरियर क्वॉलिटी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "खिलाड़ी इस नई किट का इस्तेमाल यहां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवर सीरीज में करेंगे। ये सीरीज सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होगी। खिलाड़ी किट के बारे में क्या बताते हैं उसके आधार पर नाइकी इसके ऑफिशियल लॉन्च को निश्चित करेगा।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+