अंगुली की चोट से उबरे स्मिथ, अभ्यास शुरू करेंगे
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले स्मिथ को अंगुली की चोट के कारण आईपीएल के बीच में ही स्वदेश लौटना पड़ा था। अब वह अगले महीने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के मद्देनजर तैयारी शुरू करेंगे।
वेबसाइट 'क्रिकेट पैशन डॉट कॉम' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी टीम के प्रबंधक मोहम्मद मूसाजी ने स्मिथ के अभ्यास पर लौटने की खबरों की पुष्टि की है।
मूसाजी ने कहा, "दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के चिकित्सकों का दल इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है कि स्मिथ अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और अब वह अभ्यास शुरू कर सकते हैं।"
स्मिथ को 15 मार्च को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के शुरुआती मुकाबले के दौरान वीरेंद्र सहवाग का कैच लेने का प्रयास करते वक्त चोट लगी थी। इस प्रयास में उनकी बाएं हाथ की बीच की अंगुली टूट गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications