Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सट्टेबाजों ने माना, टीम इंडिया नहीं जीतेगी वर्ल्ड कप

मुंबई। विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, जहां टीवी और रेडियो पर बार-बार टीम इंडिया को विश्वकप जीतने के लिए कहा जा रहा है वहीं दूसरी ओर सट्टा बाजार में भारत के लिए एक बुरी खबर है। सटोरियों ने भारत की हार विश्वकप से पहले ही मान ली है, उनक हिसाब से भारत को कोई चमत्कार ही जीता सकता है। इसलिए उन्होंने सट्टाबाजार में भारत को चौथे नंबर पर रखा है। सटोरियों के हिसाब से विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार आस्ट्रेलिया है।

सट्टाबाजार में नंबर वन पर आस्ट्रेलिया, नंबर दो पर दक्षिण अफ्रिका और तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, आस्ट्रेलिया का भाव 2.40 रू, दक्षिण अफ्रीका का भाव 4.30 रूपये और 5.30 रूपये के साथ न्यूजीलैण्ड तीसरे नंबर पर है, इसके बाद भारत का नंबर है जिसका भाव है 6.30 रूपये हैं।

इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का शर्मनाक प्रदर्शन, पहले टेस्ट सीरीज में बुरी हार फिर वनडे में शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से सटोरियों को लगता है कि भारत अब विश्वकप दोबारा से नहीं जीत सकता है। फिलहाल देखते हैं उनका सोचना कितना सही होता है? गौरतलब है कि 14 फरवरी से विश्वकप का आगाज होगा। 29 मार्च को विश्वकप का फाइनल खेला जायेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+