INDvsAUS 4th ODI Match Preview: भारत कर सकता है ये बदलाव, जानें क्या कहता है मोहाली का रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब आस्ट्रेलिया से चाैथे वनडे मैच के लिए पंजाब के मोहाली में भिड़ेगी। विराट सेना तीसरे मैच को 32 रनों से गंवा बैठी थी। लेकिन अब वो चाहेगी कि इस बार बाजी मारकर सीरीज पर कब्जा किया जाए। वहीं दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने अपना खोया हुआ आत्मविश्वास फिर हासिल कर लिया है। कंगारू सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ले जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा। ऐसे में दर्शकों को दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
क्या कहता है मोहाली का रिकाॅर्ड
इस स्टेडियम में अभी तक 24 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले जा चुके हैं। यह मैदान उसी टीम के लिए लकी साबित हुआ जिसने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह हम नहीं, बल्कि यहां के रिकाॅर्ड ही कहते हैं। इस ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत की औसत ज्यादा है। यहां हुए 24 मुकाबलों में 15 मैच उन टीमों की झोली में गए जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की।
भारत-आस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी
अगर बात की जाए कि इस स्टेडियम में किसका पलड़ा भारी है तो वह आंकड़ों के हिसाब से आस्ट्रेलिया का नजर आता है। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच यहां 4 मैच हो चुके हैं, जिसमें भारत ने सिर्फ एक तो आस्ट्रेलिया ने 3 जीते हैं। बता दें कि भारत को यह एकमात्र जीत 3 नवंबर 1996 में 5 रन से मिली थी। इसके बाद भारत यहां आस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाया। आस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत को यहां 19 अक्तूबर 2013 को 4 विकेट से हराया था। अब भारत के पास यहां आस्ट्रेलिया पर 23 साल बाद जीतने का सुनहरा माैका है।
भारतीय टीम में हो सकते हैं ये बदलाब
इस मैच में भारत 3 बदलाब कर सकता है। ओपनर शिखर धवन पिछले कुछ मैचों से फ्लाॅप साबित हो रहे हैं। वह पिछले मैच में सिर्फ 1 ही रन बना सके। अब उनकी जगह केएल राहुल को माैका दिया जा सकता है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है। ऐसे में उनकी जगह रिषभ पंत की वापसी होना पक्की है। तीसरा बदलाब गेंदबाज के ताैर पर देखने को मिल सकता है। मोहम्मद शमी तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे। उनके पैर पर तेज शाॅट लगा जिसके बाद वह लड़खड़ाते नजर आए। ऐसे में उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया जा सकता है।
ऐसी हैं दोनों टीमें-
भारतः विराट कोहली (c), एमएस धोनी (wk), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ काैल।
आस्ट्रेलियाः आरोन फिंच (c), एलेक्स केरी (wk), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जांपा, जेसन बेहरेनडोर्फ, शॉन मार्श, झे रिचर्डसन, नाथन लियोन एंड्रयू टाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
