डेविड वार्नर ने तूफानी पारी से तोड़ दिया तेंदुलकर, कोहली का यह शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। क्रिकेट और डेविड वार्नर के जानकार बताते हैं कि खेल के मैदान पर दोबारा वापसी करने के बाद वार्नर की आंखों में कुछ ऐसे जज्बात हैं जिनको हर कोई नहीं पढ़ सकता। वैसे तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मुखरता से अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन एक साल लंबे बैन के बाद वार्नर ने ज्यादा कुछ नहीं बोला है। मतलब साफ है कि वार्नर ने ये काम अब अपने बल्ले को सौंप दिया है। वार्नर के बल्ले की ताजा गूंज का नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में सुनाई दी है जहां उन्होंने छुपी रुस्तम बांग्लादेश के खिलाफ 166 रनों की बड़ी शतकीय पारी खेली है।

तेंदुलकर, कोहली, गेल, अमला पीछे छूटे
वार्नर ने केवल 147 गेंदों पर 14 चौकों और 5 छक्कों की सहायता से ये विध्वंसक पारी खेली। इस पारी के साथ ही वार्नर ने ODI क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा का स्कोर करने के मामले में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, गेल, अमला जैसे बहुत बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। वार्नर ने छठीं बार ODI में 150+ का स्कोर बनाया है। उनसे आगे इस मामले में अब केवल 'हिटमैन' रोहित शर्मा हैं जिन्होंने अब तक 7 बार 150+ का स्कोर बनाने का कारनामा किया हुआ है।

सबसे कम पारियों में 16वां ODI शतक
इतना ही नहीं, वार्नर ने ODI में सबसे कम पारियों में 16 शतक बनाने के मामले में शिखर धवन और जो रूट जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। यह वार्नर की केवल 110वीं पारी थी। उनसे आगे इस लिस्ट में केवल हाशिल अमला का नाम है जिन्होंने मात्र 94 पारियों में 16 ODI शतक बना दिए थे। धवन और रूट ने यह कीर्तिमान क्रमश: 126 और 128 पारियों में किया था।

विश्व कप में खतरनाक दिख रहे हैं कंगारू
आपको बता दें कि इस मैच में कंगारू टीम ने समाचार लिखे जाने तक 49 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 368 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। उसके बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। वार्नर के अलावा इस मैच में उस्मान ख्वाजा ने भी विश्व कप में अच्छी वापसी की और केवल 72 गेंदों पर 89 रन ठोक दिए। इसके अलावा एरोन फिंच ने भी शतक लगाया जबकि अंतिम ओवरो में मैक्सवेल ने 10 गेंदों पर ही 32 रन जड़कर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। कंगारू टीम इस समय अपने पूरे चरम पर क्रिकेट खेल रही है और उसका टॉप ऑर्डर भारत की तरह की विध्वंसक मूड में लग रहा है।
चोटिल धवन के टीम से बाहर होने पर सचिन तेंदुलकर ने किया इमोशनल ट्वीट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
