सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक क्यों नहीं आए साली की शादी में, वजह आई सामने
नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने पूर्व भारती क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन के साथ साथ कर ली है। शादी से पहले के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन्स के बाद अनम मिर्जा और असद 11 दिसंबर को हैदराबाद के युगल गृह शहर में एक पारंपरिक, भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों ने हैदराबाद में निकाह किया जहां उनसे करीबी दोस्त व परिवार शामिल रहे, लेकिन शोएब मलिक गायब थे।

पूरी शादी में रहे गायब
शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। उन तस्वीरों में सानिया मिर्जा तो दिखीं लेकिन उनके पति शोएब मलिक नहीं। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए कि आखिर शोएब अपनी साली अनम की शादी में शामिल क्यों नहीं हुए। अनम और असदुद्दीन की रस्मों की तस्वीरों व वीडियो से गायब रहे। लेकिन अब शोएब की शादी में ना होने की वजह भी सामने आई है।

इसलिए नहीं आए शोएब
दरअसल, शोएब क्रिकेट में व्यस्त थे। 37 साल के शोएब फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग(बीपीएल) का हिस्सा हैं। उन्होंने 12 दिसंबर को लीग काए एक मैच खेलना था जिस कारण वह साली की शादी में शामिल नहीं हो सके। शोएब ने 12 दिसंबर को ढाका में राजशाही की ओर से खेलते हुए ढाका प्लाटून के खिलाफ नाबाद 36 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदाैलत उनकी टीम 9 विकेट से मैच जीतने में कामयाब हो पाई थी।
रोडी एस्टविक बोले- बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती, कोहली से कुछ सीखो

अनम की रही दूसरी शादी
बता दें कि सानिया की बहन अनम की यह दूसरी शादी रही। इससे पहले अनम ने बिजनेसमैन अकबर राशिद से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी। इस शादी में सलमान खान, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फराह खान, हुमा कुरैशी और अन्य लोग शामिल हुए थे। हालांकि, शादी के दो साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
