T20, ODI और टेस्ट- श्रीसंत ने बताया कौन सा फॉर्मेट है उनको सबसे ज्यादा पसंद
नई दिल्ली: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का कहना है कि वे हमेशा से ही टेस्ट क्रिकेट के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने हेला ऐप पर की लाइव चैट के दौरान यह बात कही। चैट के दौरान उनसे फैन ने जब पूछा कि वे टी20, वनडे और टेस्ट में से किस फॉर्मेट को चुनना पसंद करेंगे तो श्रीसंत का जवाब टेस्ट क्रिकेट था लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार बात बताई।
फैन के सवाल पर श्रीसंत ने कहा, 'मैं टेस्ट क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन हूं। हम जब बचपन में क्रिकेट खेलते थे रेड बॉल क्रिकेट ही मैं पसंद करता था। यहां तक की हमारी टेनिस गेंद का रंग भी लाल होता था। वह आपकी जैसी पीली या हरी गेंद नहीं होती थी।'
बता दें कि श्रीसंत भारत के शानदार टेस्ट गेंदबाज के तौर पर उभरे थे। वे मूवमेंट वाली पिच पर अपनी जबरदस्त सीम पॉजिशन से बल्लेबाजों के सामने कई बार अप्लेबल आउटस्विंग का मुजायरा पेश करते थे। उन्होंने अपने करियर में 37 टेस्ट खेले और 87 विकेट लिए थे। उनके यह विकेट क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में लिए विकेटों में सबसे ज्यादा है।
इस दौरान श्रीसंत ने यह भी बताया कि यॉर्कर एक ऐसी गेंद है जो सीमित ओवरों के प्रारूपों के साथ टेस्ट क्रिकेट में भी बल्लेबाजों को चौंकाने का दम रखती है।
श्रीसंत के अनुसार- आपको यॉर्कर के लिए विकेट पर जूते रखकर प्रैक्टिस करनी होगी। जूतों पर लगातार टारगेट करना सीखना होगा क्योंकि यॉर्कर गेंद छोटे प्रारूपों के अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी बल्लेबाजों को चौंकाने का दम रखती है।
श्रीसंत ने इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के बीच तुलना की भी बात की। हेलो स्टार की लाइव पार्टी के दौरान श्रीसंत ने बताया, "रोहित शर्मा बेस्ट बल्लेबाज हैं, इसमें शक नहीं। लेकिन उनको सचिन पाजी के साथ तुलना करना सही नहीं है। तेंदुलकर ऑल टाइम ग्रेटेस्ट बल्लेबाज हैं, हम किसी भी अन्य क्रिकेटर से उनकी तुलना नहीं कर सकते।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
