IPL 2016: जहीर खान ने क्यों किया इस अजब-गजब शब्द का प्रयोग?
नई दिल्ली। आईपीएल 2016 में दिल्ली की टीम ने काफी हैरतअंगेज प्रदर्शन किया है। जाहिर है इस बात का क्रेडिट टीम के कप्तान जहीर खान और मेंटर राहुल द्रविड़ को जाता है। मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच राजकोट के मैदान पर हुए मैच में दिल्ली ने गुजरात को आठ विकेट से हरा कर लोगों को खुश तो किया है लेकिन इस जीत के बाद लोगों अचरज में डूब गये क्योंकि टीम के कप्तान जहीर खान ने कुछ अजीब से शब्दों का प्रयोग किया।
IPL 9: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान बने जहीर खान
दरअसल मैच ख़त्म हो जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर एलन विलकिंस जहीर से मैच के बारे में पूछ रहे थे तो जहीर ने पॉर्क्यपाइन (Porcupine) जैसे शब्द का प्रयोग किया जिसे सुनकर एलन बिल्कुल हैरान रह गये। खुद जहीर को इस शब्द का मतलब पता नहीं था लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने इस शब्द का प्रयोग इसलिए किया क्योंकि उनकी टीम के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने कहा था कि मैं जब अवार्ड सोरोोमनी में बात करूं तो इस शब्द का प्रयोग करूं इसलिए मैंने कर दिया।
जहीर खान: द ग्रेट बॉलर, विनिंग मैन या तुरूप का पत्ता..
अब जहीर और क्रिस इस शब्द से क्या कहना और क्या जताना चाह रहे थे ये तो मालूम नहीं लेकिन आपको बता दें कि Porcupine एक एनिमल का नाम है जो कि अफ्रीका में बहुतायत में पाया जाता है। भारत में ये जानवर साही के नाम से जाना जाता है जिसके शरीर में नुकीले कांटे होते हैं, देखने में दूर से ये जंगली चूहे जैसा लगता है, यह रात्रिचर प्राणी है। वैसे यहां गौर करने वाली बात ये हैं कि क्रिस मोरिस की जन्मस्थली का नाम Porcupine स्ट्रीट है।
Porcupine !!! - What is the story - @Tipo_Morris? Cc: @ImZaheer, @DelhiDaredevils #GLvDDhttps://t.co/ESBooMHGAE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
