भारतीय टीम के पूर्व कोच बोले, धोनी को कप्तानी से हटाना भारी पड़ सकता है
नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाए जाने के सवाल पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी किर्स्टन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पिछले कुछ समय से लगातार वनडे टीम की कप्तान धोनी की जगह विराट कोहली को बनाए जोने की वकालत कुछ लोग कर रहे हैं। इसके पीछे कोहली के टेस्ट मैचों में शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी का तर्क दिया जा रहा है। इसको गैरी किर्स्टन ने गलत कहा है।
महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट से सन्यास ले चुके हैं जबकि एकदिवसीय में वो टीम के कप्तान हैं। 2011 में धोनी की कप्तानी में वर्ल्डकप पर कब्जा जमाने वाली टीम के कोच रहे गैरी किर्स्टन ने धोनी को कप्तानी से हटाने की बात करने वालों की आलोचना की है।
अपने जोखिम पर धोनी को हटा सकते हो
गैरी किर्स्टन ने वनडे टीम की कमान धोनी से लेकर विराट कोहली को सौंप दिए जाने के सवाल पर कहा कि वो इसका कोई जवाब नहीं है अगर आप चाहो तो अपने रिस्क पर धोनी से कप्तानी ले सकते हो।
किर्स्टन ने कहा कि अगर एमएस धोनी 2019 वर्ल्डकप में भारत की टीम का हिस्सा ना रहे तो इसका भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता है।
किर्स्टन ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि धोनी का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड उनकी सफलता की कहानी कहता है।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज किर्स्टन ने कहा कि धोनी भारत के महानतम कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने धोनी को शानदार फिनिशर बताते हुए कहा कि उनकी क्षमता पर सवाल नहीं किए जाने चाहिएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
