IND V ENG: नेट पर पसीना बहाते दिखे दोनों टीमों के खिलाड़ी, देखें तस्वीरें
राजकोट। भारत और इंग्लैण्ड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज कल यानी 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। सीरीज आगाज की पूर्व संध्या पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में नेट पर खूब पसीना बहाया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली में टीम इंडिया एलिएस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम का मुकाबला करेगी।
टेस्ट इतिहास में कुक इंग्लैण्ड के सबसे सफल और सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं। 31 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 135 टेस्ट मैच खेले हैं और 10 हजार 688 रन बनाए हैं, जो कि किसी अंग्रेज बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ है।
वहीं दूसरी तरहफ भारतीय दल के कप्तान विराट कोहली भी कुछ कम नहीं हैं। 28 वर्षीय कोहली ने 48 टेस्ट मैच खेले हैं और दो बार दोहरे शतक भी लगाए हैं। इस साल विराट कोहली के लिए पूरा सीजन अच्छा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि इंग्लैण्ड के खिलाफ भी उनका बल्ला पहले की ही तरह खूब बोलेगा। दोनों ही टीमें युवा हैं।
यहां है प्रैक्टिस सेशन से दोनों टीमों के प्लेयर्स की कुछ तस्वीरें :

1. भारत, इंग्लैण्ड की टीमें नेट पर बहा रही हैं पसीना
टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम राजकोट के मैदान पर प्रैक्टिस करती दिखी।

2. फुटबॉल खेलते देखे गए इंडियन प्लेयर्स
मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के खिलाड़ी फुटबॉल खेकर वॉर्मअप करते देखे गए।

3. इंग्लैण्ड क्रिकेट टीम नेट पर पसीना बहाती हुई
इंग्लैण्ड के कप्तान एलिएस्टर कुक को भी प्रैक्टिस करते देखा गया। वह टीम में सबसे अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी हैं। उनका भारत के खिलाफ बैटिंग रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

4. इंग्लैण्ड क्रिकेट टीम नेट पर पसीना बहाती हुई
जोए रूट ने 2012 में भारत के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था। उस वक्त भी इंग्लैण्ड भारत दौरे पर आया था। उसके बाद से अब तक इस बल्लेबाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने बतौर टैलेंटेड बल्लेबाज अपनी पहचान बनाई है।

PHOTOS: नेट पर पसीना बहाते दिखे दोनों टीमों के खिलाड़ी, देखें तस्वीरें
#TeamIndia captain @imVkohli trains ahead of the first @Paytm Test in Rajkot #INDvENG pic.twitter.com/hyc6NSYx4B
— BCCI (@BCCI) November 8, 2016

राजकोट मैदान पर प्रैक्टिस करते गौतम गंभीर
इंडियन टेस्ट टीम में 2 साल के बाद हाल ही वापसी करने वाले गौतम गंभीर इंदौर टेस्ट में बेशक कुछ न कर सके हों लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेाज से इस सीरीज में बेहतर रनों की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम नेट्स पर कड़ी़ मेहनत कर रही है और इंग्लैण्ड के खिलाफ अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए बेताब है।
.@GautamGambhir and @ajinkyarahane88 taking turns at the nets in Rajkot @Paytm Test cricket #TeamIndia #INDvENG pic.twitter.com/lRaZ1bvIVP
— BCCI (@BCCI) November 7, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
