टीम भावना पैदा करना सर्वोच्च प्राथमिकता : वकार यूनुस
लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि तीन सप्ताह के लंबे प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनकी टीम कड़ी मेहनत करेगी।
उल्लेखनीय है कि इंतखाब आलम को कोच पद से हटाये जाने के बाद वकार यूनुस को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्ति के बाद विश्व कप वकार के लिए पहला बड़ा मौका है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में हम मुख्य रूप से क्षेत्ररक्षण पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।
वकार ने कहा, "मैं टीम को एक अलग पहचान दूंगा और निश्चित रूप से टीम में बदलाव आएगा।"
गौरतलब है कि वकार यूनुस की अनुपस्थिति में ही ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया था लेकिन वकार ने टीम में चुने गए खिलाड़ियों को लेकर प्रसन्नता जाहिर की।
वकार यूनुस ने कहा, "विश्व कप के लिए चयन की गई टीम से मैं संतुष्ट हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications