Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : तेंदुलकर की अब तक की सबसे बड़ी पारी

तेंदुलकर अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद 71 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए। यह आईपीएल में तेंदुलकर का कुल पांचवां और तीसरे संस्करण में दूसरा अर्धशतक है।

तेंदुलकर ने तीसरे संस्करण में 58.66 के औसत से कुल 176 रन बनाए हैं। उनसे अधिक रन जैक्स कैलिस (264) और वीरेंद्र सहवाग (186) ही बना सके हैं।

तेंदुलकर को 71 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल में वह चौथी बार यह सम्मान पाने में सफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम के किसी खिलाड़ी को इससे अधिक बार यह सम्मान नहीं मिला है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 गेंदों पर 31 रन की उम्दा पारी खेलने वाले नाइट राइर्ड्स के कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वेंटी-20 मैचों में 1000 रन पूरे किए। गांगुली अब तक 23.02 के औसत से 1013 रन बना चुके हैं।

गांगुली के साथ पारी की शुरुआत करने आए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान क्रिस गेल ने ट्वेंटी-20 मैचों में अपना छठा अर्धशतक लगाया। गेल ने 60 गेंदों पर 75 रन बनाए। आईपीएल में यह उनका पहला अर्धशतक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+