T20 World Cup : इस भारतीय से हो गई गलती, न्यूजीलैंड को दे डाली जीत की बधाई
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार, 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2021 जीत लिया। आरोन फिंच एंड कंपनी ने सात गेंद शेष रहते 173 रनों का पीछा किया और अपना छठा विश्व खिताब हासिल किया। इससे पहले 5 खिताब कंगारू टीम ने वनडे विश्व कप के रूप में जीते। ऑस्ट्रेलिया को चारों तरफ से बधाइयां मिलने लगीं। इस बीच भारत के भारतीय क्रिकेटर ने बधाई देने में गलती कर दी, जिस कारण ट्रोल का सामना भी करना पड़़ा।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup : किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसने जड़े ज्यादा छक्के, जानें खास बातें

न्यूजीलैंड को दे डाली जीत की बधाई
दरअसल, ऐसा हुआ कि स्पिनर अमित मिश्रा ने कंगारूओं को जीत की बधाई देने के बजाय न्यूजीलैंड को बधाई दे डाली। मिश्रा ने ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में मेगा इवेंट में मजबूत प्रदर्शन करने के लिए ब्लैक कैप्स की सराहना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर टीम 'ब्लैक कैप्स' को बधाई। शानदार टीम प्रयास। बहुत अच्छा खेला।''इसके बाद, नेटिजन्स ने उन्हें गलती के लिए कुछ हद तक ट्रोल किया। बाद में, मिश्रा ने ट्वीट को हटा दिया और न्यूजीलैंड की बजाय फिर ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी।

लंबे समय से बाहर हैं मिश्रा
स्पिनर अमित मिश्रा लंबे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। वह माैजूदा समय आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। उनकी अब राष्ट्रीय टीमें में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन बावजूद इसके मिश्रा ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है। मिश्रा ने आखिरी मैच फरवरी 2017 में टी20आई के रूपमें इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उनकी वापसी नहीं हो पाई। मिश्रा ने 22 टेस्ट में 76 विकेट चटकाए। 36 वनडे मैचों में 64 तो 10 टी20आई मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
जहां तक मैच की बात है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मिशेल मार्श 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 50 गेंदों में 77 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उन पर विश्वास दिखाने के लिए टीम प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया। मार्श ने जीत के बाद कहा, "मेरे पास वास्तव में शब्द नहीं हैं, इस टीम के साथ छह सप्ताह अद्भुत रहे। विंडीज में कोचिंग स्टाफ मेरे पास आया और कहा कि आप इस टूर्नामेंट के लिए तीन बल्लेबाजी करने जा रहे हैं और मैं इसके लिए तैयार हो गया।" उन्होने कहा, "मुझे समर्थन देने और मुझे टाॅप पर पहुंचाने के लिए मैनजमेंट का शुक्रिया।"
इससे पहले, विलियमसन ने 48 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली और कीवी टीम को चार विकेट पर 172 रन पर पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के पहले 10 ओवरों में केवल 57 रन बनाने के बाद कप्तान क्रीज में आए। हालाँकि, उनके प्रयास व्यर्थ गए क्योंकि ब्लैक कैप्स के बाकी खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सके। यह चौथी बार है जब न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में हार गया है। वह वनडे विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में 7 विकेट से हारे थे। फिर वनडे विश्व कप 2019 में इंग्लैंड से बाउंड्री के आधार पर हारे तो 2009 में ऑस्ट्रेलिया से आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी में 6 विकेट से हारे थे। अब एक बार फिर 2021 टी20 विश्व कप में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 8 विकेट से हार गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
