गेंदबाजों का कमाल, इंग्लैंड का स्कोर 85/6
नार्टिघम। लॉर्ड्स टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रहे भारतीय गेंदबाजों ने ट्रेंटब्रिज में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 69/2 रन था। लंच के बाद श्रीसंत ने केविन पीटरसन को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद प्रवीण कुमार ने लगातार 2 गेंदों पर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और मॉर्गन को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड का स्कोर 85/5 कर दिया। इसके बाद श्रीसंत ने प्रायर को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया। स समय इयान बेल 10 रन बनाकर और ब्रेसनन बिना कोई रन बनाए खेल रहे थे।
;
इससे पहले ट्रेंटब्रिज की हरी भरी विकेट पर धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में चोटिल जहीर खान की जगह श्रीसंत को और पहले टेस्ट में अपनी कोहनी चोटिल कराने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की जगह युवराज सिंह को टीम में वापसी करने का मौका मिला । श्रीसंत ने अपनी वापसी का जश्न मनाते हुए ट्रॉट और केविन पीटरसन के विकेट हासिल किए।
इससे पहले ईशांत शर्मा ने सलामी बल्लेबाज एलिएस्टर कुक को एलबीडब्लयू कराके इंग्लैंड को पहला झटका दिया। तेज गेंदबाजों की दम पर भारत ने इस मैच में इंग्लैंड के 5 विकेट जल्दी हासिल कर लिए हैं। अब उम्मीद की जा सकती है कि भारत इंग्लैंड को कम से कम स्कोर पर आउट करके सीरीज में वापसी का रास्ता साफ करना चाहेगा। लॉर्ड्स टेस्ट हारकर भारत सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है।
;
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
