टोरंटो मास्टर्सः सेमीफाइनल से भूपति बाहर

By Staff
टोरंटो, 26 जुलाईः लिएंडर पेस और लुकास द्लोही की जोड़ी ने महेश भूपति और मार्क नोल्स को शुक्रवार को यहां तीन सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरा कर टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सातवीं वरीयताप्राप्त भारत के पेस और चेक गणराज्य के द्लोही ने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-5 से शिकस्त दी।

चौथी वरीयताप्राप्त भारत के भूपति और बहामा के नोल्स ने पहला सेट गंवाने के बाद मैच में जबर्दस्त वापसी की। उन्होंने दूसरा सेट जीत मुकाबला बराबरी पर ला दिया, मगर इसके बाद उनकी लय टूट गई और उन्हें पराजय से रूबरू होना पड़ा।

सेमीफाइनल में पेस और द्लोही की टक्कर दूसरी वरीयताप्राप्त कनाडा के डैनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच से होगी। दूसरा सेमीफाइनल मैच शीर्ष वरीय अमरीका के बाब और माइक ब्रायन तथा आस्ट्रेलिया के पाल हेनले और जार्डन केर के बीच खेला जाएगा।

इस बीच एकल सेमीफाइनलों में स्पेन के राफेल नडाल का मुकाबला ब्रिटेन के एंडी मरे से और फ्रांस के गिल साइमन का मैच जर्मनी के निकोलस कीफर से होगा।

दूसरी वरीयताप्राप्त नडाल ने 10 वीं वरीयता वाले फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट को 6-7, 6-2, 6-1 से हराया। आठवीं वरीयताप्राप्त मरे ने तीसरी वरीयता वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-3, 7-6 से हरा कर तहलका मचा दिया।

कीफर ने सातवीं वरीयताप्राप्त अमरीका के जेम्स ब्लैक को 6-1, 6-2 से रौंद दिया। साइमन ने क्रोएशिया के मेरिन सिलिच को 3-6, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।

Story first published: Saturday, July 26, 2008, 12:42 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+