For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जो करना चाहता है पाकिस्तान का नाम राैशन वो हुआ नजरअंदाज, अकरम को मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली। खेल जगत में पाकिस्तान उथल-पुथल होता दिख रहा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों ने भी हाल ही में पाकिस्तान दाैरा करने से मना करते हुए पाक बोर्ड को करारा झटका दिया था। पाकिस्तान को क्रिकेट जगत में आलोचनाओं का तो शिकार होना ही पड़ रहा है लेकिन वो अपने अन्य खेल खिलाड़ियों पर भी गाैर करता नहीं दिख रहा। वनडे-टी20 फाॅर्मेट में पाकिस्तान टीम का हाल की से छिपा नहीं, लेकिन जब अन्य खेल के खिलाड़ी अपने देश के लिए कुछ करने जा रहे हैं तो पाकिस्तान उन्हें नजरअंदाज कर रहा है।

जी हां, बाॅक्सर मोहम्मद वसीम जोकि पाकिस्तानी हैं, अपने देश का नाम राैशन करने के लिए दिन-रात एक कर हैं, लेकिन बदले में उन्हें हाथ लगी निराशा। वसीम ने महज 62 सेकंड में फिलीपीनी बॉक्सर को हरा दिया। जब वो पाकिस्तान लाैटे तो उनका कोई सम्मान नहीं हुआ। निराश होकर वसीम ने शिकायत करते कहा कि इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद उनका देश में जोरदार स्वागत नहीं हुआ। वसीम की इस निराशा को देखते हुए पाक के खेल मंत्रालय से कोई जवाब नहीं आया लेकिन पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उनसे पूरे पाकिस्तान की ओर से माफी मांगी।

मोहम्मद वसीम ने 52.5 किग्रा. भारवर्ग में फिलीपींस के बाॅक्सर कोनाराडो तानामोर को हराया। वतन वापसी पर उचित सम्मान नहीं मिलने के बाद इस पाकिस्तानी बॉक्सर ने ट्वीट के जरिए शिकायत करते हुए लिखा, "मैं एयरपोर्ट पर इस्तकबाल (स्वागत/अगवानी) के लिए बॉक्सिंग नहीं कर रहा हूं। मैं इस लड़ रहा हूं ताकि पाकिस्‍तान का पूरी दुनिया में स्‍वागत हो। प्रत्‍येक लड़ाई, प्रत्‍येक कैंप, प्रत्‍येक ट्रेनिंग, प्रत्‍येक दौरा मेरे लिए बॉक्सिंग की दुनिया को पाकिस्‍तानी बॉक्सिंग की प्रतिभा को दिखाना है।"

वसीम के इस ट्वीट के बाद क्रिकेटर अकरम खुलकर इस बॉक्सर के समर्थन में खड़े नजर आए। अकरम ने वसीम को जवाब में लिखा, "मैं पाकिस्तान की ओर से आपसे माफी मांगता हूं। कभी-कभी, एक देश के तौर पर, हमें जगाने के लिए हमारे चेहरे पर हकीकत की करारी चोट की ज़रूरत पड़ती है, और यह याद दिलाने के लिए भी कि हमें अपने हीरोज के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए। अगली बार मैं खुद आपको एयरपोर्ट से लेने आऊंगा, जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई।"

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 14:56 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+