For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट से पहले रहाणे ने लैंगर को दिया करारा जवाब, वो खेलते हैं माइंडगेम

Australia vs India Ajinkya Rahane on Justin Langer ahead of Boxing Day Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच अब मेलबर्न के मैदान पर बॉक्सिंग डे (Boxing Day) पर खेला जायेगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तहत खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर खेला गया जहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पैटरनिटी लीव पर जाने के चलते मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले जाने वाले इस मैच में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे।

इस बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले रहाणे (Ajinkya Rahane) ने ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) पर करारा जवाब देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का काम है कि वो माइंडगेम खेलें लेकिन हमारा काम सिर्फ फोकस करना है और हमारी टीम सिर्फ उसी पर रहेगा।

और पढ़ें: नहीं रहे 100 शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज, बनाये थे 39000 रन

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय टीम अगर दबाव में उतरती है तो उन्हें काफी खुशी होगी। इतना ही नहीं विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पर वे अतिरिक्त दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

शुक्रवार को जब रहाणे (Ajinkya Rahane) से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा से माइंडगेम खेलने में माहिर रही है। यह उनका काम है और उन्हें खेलने दीजिए। हम अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाकर खेल पर फोकस करेंगे। भारतीय टीम की कप्तानी करना मेरे लिये गर्व की बात है और जिम्मेदारी निभाना भी शानदार मौका है और मैं इसको लेकर कोई दबाव नहीं लेना चाहता। मेरा काम टीम का साथ देना है। फोकस मुझ पर नहीं, टीम पर है और हम एक टीम के रूप में अच्छा खेलना चाहते हैं।'

गौरतलब है कि भारत लौटने से पहले विराट कोहली ने भी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से बेखौफ होकर खेलने की गुजारिश की।

और पढ़ें: Boxing Day Test: क्या मेलबर्न में केएल राहुल को बाहर करना पड़ेगा भारी

उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा,'एडिलेड में हमारा टीम डिनर था और विराट ने जाने से पहले हमसे बात की। उन्होंने हम सभी से एक दूसरे के लिये खेलने और एक दूसरी की मैदान पर मदद करते हुए कामयाबी का मजा लेने की बात कही।'

आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा कि एडिलेड के मैदान पर तीसरे दिन के एक घंटे के खराब खेल से उनकी टीम खराब नहीं हो जाती।

Story first published: Friday, December 25, 2020, 20:21 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+